फिल्मी चक्कर

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 ने ‘मेंटलहुड’ से करवाया परिचित, एक एडवेंचरस सफ़र के लिए हो जाइए तैयार

“मेंटलहुड” के टीज़र पर जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, सभी ट्रेलर के लिए उत्साहित थे और ट्रेलर में निश्चित रूप से कुछ मजेदार पल और संघर्ष का मिलाजुला मिश्रण देखने मिला हैं। सभी पात्र प्रतिस्पर्धात्मक लेकिन मज़ेदार है और अपनी लड़ाई लड़ने के लिए एक साथ टीम में मिलकर में काम करते हैं।

श्रृंखला का पहला किरदार नम्रता है जो शिल्पा शुक्ला द्वारा अभिनीत है। वह एक प्यारी बेटी की माँ है और एक बॉस-महिला भी है, जो अपने आप से एक व्यवसाय का प्रबंधन करती है और दृढ़ता से देखभाल करती है व अपने परिवार को बरकरार रखती है। नम्रता अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाये रखना बखूबी जानती है और वह फेमिनिस्ट है। वह खुद को एक अच्छी माँ मानती है क्योंकि अपनी बेटी के अच्छे भविष्य के लिए जो करना चाहिए, वह सब करती है।

दूसरा किरदार दीक्षा जो श्रुति सेठ द्वारा निभाया गया है जो सभी नेचुरल चीजों के पर्याय है। वह एक योग शिक्षक हैं और उनके जीवन का अपना एक खट्टा-मीठा हिस्सा है। वह एक सुपर हेल्दी मॉम हैं और डाइट फॉलो करती हैं और निश्चित रूप से दमदार योगा सेशन देती हैं।

तीसरा किरदार का नाम प्रीति है जो दीक्षा शाह द्वारा अभिनीत दो बेटों की पंजाबी माँ है। दो नटखट बेटों के साथ उनकी ज़िंदगी बेहद एडवेंचरस है और अपने बेटों के पीछे भागकर पूरे दिन उनकी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती हैं और उनके रोजमर्रा के जीवन में रोमांच अक्सर उनका इंतजार करता है।

मेंटलहूड निश्चित रूप से आपको माँ के जीवन और उनके रोजमर्रा के संघर्ष से रूबरू करवाता है और कैसे वह इससे निपटती है इसकी झलक साझा की गई है।

मेंटलहूड के साथ करिश्मा कपूर अपना डिजिटल डेब्यू कर रही है और 11 मार्च 2020 से ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 17 =