वैश्विक

अफगानिस्तान: तालिबान के कब्जे से मुक्त कराए गए छह भारतीय इंजीनियर

अफगानिस्तान में मई 2018 में सात भारतीय इंजीनियरों  को अगवा कर लिया गया था। विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि उन 7 बंधकों में से दो को 31 जुलाई को मुक्त करा लिया गया है

और उन्हें देश वापिस ले आया गया है। इस तरह छुड़ाए गए बंधकों की संख्या की संख्या छह हो गई है। अब केवल एक भारतीय नागरिक तालिबानियों  के कब्जे में हैं।

मई 2018 में सात भारतीय और उनके अफगान ड्राइवर को तालिबान के एक गुट ने तब अगवा कर लिया था जब वे अफगान सरकार द्वारा संचालित बिजली परियोजनाओं पर काम कर रहे थे।

इन सभी का अपहरण उत्तरी बागलान प्रांत से किया गया। इन बंधकों में से एक को मार्च 2019 में मुक्त करा लिया गया था जबकि अन्य तीन को बागराम जेल से अक्तूबर 2019 में छोड़ा गया।

अमेरिकी सेना के कब्ज़े से 11 तालिबानी आतंकियों को रिहा करने के बाद ही उसे छोड़ा गया था। समूह के अकेले सदस्य की स्थिति के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान सरकार को भारतीयों की रिहाई के लिए धन्यवाद दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 20 =