‘बलोच लिबरेशन आर्मी’ ने पाकिस्तानी सेना के पोस्ट पर हमला किया
बलोचों की आजादी से जुड़े लड़ाका समूह ‘बलोच लिबरेशन आर्मी’ ने पाकिस्तानी सेना के सिंगसिला क्षेत्र स्थित पोस्ट पर हमला किया है। यह क्षेत्र बलूचिस्तान के डेरा बुगती से कुछ दूरी पर है। हमले में पाक सेना के 16 जवान मारे गए हैं।
हालांकि पाक ने इस हमले की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि बलोच नागरिक लंबे समय से पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी से जारी खबर के मुताबिक बलूचिस्तान लिबरेशन टाइगर्स के लड़ाकों ने इस हमले को मंगलवार को अंजाम दिया था। यह हमला उस वक्त हुआ जब पाकिस्तानी सेना की सिंगसिला क्षेत्र में पोस्टिंग की जा रही थी।
यही नहीं लड़ाकों ने पाक सैनिकों सभी हथियार और गोला-बारूद भी लूट लिया। इसके बाद सेना के शिविर में आग लगा दी। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दो लड़ाके पाक सेना के वाहन में आग लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
