वैश्विक

योगी सरकार ने हाथरस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की

उत्तर प्रदेश सरकार हाथरस कांड की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश करेगी। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को इस बात के आदेश दे दिए है। सीएम ने यह फैसला अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के हाथरस से लौटने के बाद लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी ट्वीट कर के दी है। सीबीआई उन तमाम पहलुओं की जांच करेगी जो 14 सितंबर से अब तक सामने आए हैं।

हालांकि पीडि़त परिजनों की ओर से इस मामले में सीबीआई की जांच के बजाय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराए जाने की मांग की थी।

लेकिन अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी ने लौट कर मुख्यमंत्री को पूरी बात बताई जिसके मुख्यमंत्री ने पूरा मामला सीबीआई को देने का निर्णय लिया। 

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के दोनों वरिष्ठ अधिकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी हाथरस गए थे।

हाथरस में दोनों अधिकारियों ने पीडि़त परिवार से मुलाकात की थी और उनकी मांग व समस्याओं के बारे में सुना था। अब इस पूरे मामले को सीबीआई के सुपुर्द करने का फैसला किया गया है।

अभी तक इस मामले की जांच मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव गृह की अध्यक्षता में गठित एसआईटी कर रही है। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर वहां के पांच पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 10 =