उत्तर प्रदेश

Agra News: पुलिस कस्टडी में मर गया अरुण, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर जताई नाराजगी

Agra News: 17 अक्टूबर को थाने के मालखाने से हुई 25 लाख की चोरी की वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। चोरी की वारदात के बाद से अरुण फरार था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए भेष बदलकर ताजगंज में रह रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए अरुण ने अपने सिर का मुंडन भी करा लिया था।

2 दिन पहले पुलिस ने अरुण को ताजगंज से पकड़ा । पूछताछ के लिए अरुण को थाने लाया गया। अरुण ने चोरी की वारदात का इकबाल किया। बताया कि रुपए उसने घर में छुपा कर रखे हैं।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम अरुण को लेकर उसके घर पहुंची. घर पर ही अरुण की तबीयत बिगड़ी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अरुण की मौत हो गई। अरुण की मौत के बाद स्थानीय से लेकर उत्तर प्रदेश तक राजनीतिक सियासत गरमा गई है।

मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है और पुलिस को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मामले पर नाराजगी जताई है। पुलिस की कार्रवाई पर सीधी उंगली उठाई है।

सफाई कर्मी अरुण की मौत  के मामले पर भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। आगरा आने की बात कही है। मृतक के पड़ोसी भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मृतक के भाई सोनू ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को अरुण की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

अरुण के भाई सोनू से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है । मृतक अरुण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ । मौके पर मौजूद लोगों ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू से मारपीट कर दी। उन्हें जमीन पर गिरा दिया।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =