Akshay Kumar और Katrina Kaif की ‘Sooryavanshi’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
Sooryavanshi दीवाली के मौके पर वर्ल्ड वाइड रिलीज की गई थी. सूर्यवंशी ने पहले दिन धमाकेदार कमाई की थी. दूसरे दिन भी एक्शन और डॉयलॉगबाजी से भरपूर सूर्यवंशी ने 23.85 करोड़ का बिजनेस किया है.
सूर्यवंशी के रिलीज होने के पहले से ही फिल्म को लेकर क्रेज बना हुआ है. सूर्यवंशी में Akshay Kumar और रणवीर सिंह के स्टंट्स के साथ कैटरीना को लेकर बॉलीवुड फैंस काफी एक्साइटेड थे. दिल्ली मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे देश में फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है. फिल्म दो दिनों में 50.14 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.
TOP 5 CONTRIBUTORS: Day 1 / Day 2…
⭐ #UAE: $ 394,120 / $ 225,301
⭐ #USA + #Canada: $ 357,990 / $ 522,259
⭐ #Australia: $ 97,061 / $ 137,360
⭐ #UK: $ 76,953 / $ 107,716
⭐ #GCC: $ 74,942 / $ 33,606#Sooryavanshi #Overseas— taran adarsh (@taran_adarsh) November 7, 2021
मुंबई-महाराष्ट्र और गोवा में सूर्यवंशी ने 4.61 करोड़ का बिजनेस किया है. गुजरात और सौराष्ट्र में 5.23 करोड़ का बिजनेस किया है. दिल्ली-यूपी में अक्षय के एक्शन ने जमकर धमाल मचाया है. यहां फिल्म ने 4.56 करोड़ कमाए हैं. पंजाब में 1.29 करोड़, राजस्थान में 1.43 करोड़, मैसूर में 0.98 करोड़, तमिलनाडु में 0.18 करोड़, केरला में 0.06 करोड़, वेस्ट बंगाल में 0.90 करोड़, बिहार में 0.51 करोड़, असम में 0.19 करोड़, ओड़िसा में 0.36 करोड़ का बिजनेस किया है. सूर्यवंशी ने नेपाल में भी जमकर कमाई की है. नेपाल में 0.20 करोड़ की फिल्म ने कमाई की है.
अक्षय कुमार और कैटरीना की फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन थोड़ी कम कमाई की है. लंबा वीकेंड होने के कारण लोगों ने दीवाली के अगले दिन फिल्म देखने की एक्साइटमेंट दिखाई थी.

