फिल्मी चक्कर

Akshay Kumar की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज़ डेट एक बार फिर बदली

Akshay Kumar की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज़ डेट एक बार फिर चेंज हो गई है.  पहले पृथ्वीराज 21 जनवरी को रिलीज़ होने वाली थी,  लेकिन कोरोना की थर्ड वेव के कारण इसकी रिलीज को टाल दिया गया. इसके बाद फिल्म की अगली रिलीज़ डेट  10 जून अनाउंस की गई

 लेकिन अब लेटेस्ट अपेडट के मुताबिक ‘पृथ्वीराज’ की डेट एक बार फिर बदल दी गई है.  हालांकि रिलीज़ डेट में कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि अब ‘पृथ्वीराज’ को 10 जून से भी जल्दी रिलीज़ किया जाएगा.

Akshay Kumarने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है जिसमें अक्षय कुमार सम्राट ‘पृथ्वीराज’ के रूप में नज़र आ रहे हैं.  इस पोस्टर के साथ एक्टर ने लिखा, ‘ये घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि सम्राट #पृथ्वीराज चौहान की भव्य गाथा अब जल्द ही  3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो रही है. अक्षय कुमार की पृथ्वीराज ओटीटी पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Akshay Kumar- पृथ्वीराज का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनू सूद और संजय दत्त भी लीड रोल में नजर आएंगे. खास बात ये है कि इस फिल्म के साथ मिस इंडिया मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं. मानुषी राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नज़र आएंगी.

फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और शौर्य गाथा को दर्शाया जाएगा. ये पहला मौका है जब अक्षय कुमार किसी राजा की भूमिका निभाने जा रहे हैं या किसी पीरीयड ड्रामा में नजर आने वाले हैं.

Akshay Kumar से पहले रणवीर सिंह, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर इस तरह के किरदार निभा चुके हैं और उन्हें इन किरदारों में काफी पसंद भी किया गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20844 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =