Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: Grain Chamber Public School सीनियर विंग में स्पोर्ट्स डे पर हुए विभिन्न प्रतियोगिता

Muzaffarnagar News स्थानीय Grain Chamber Public School सीनियर विंग में एक दिवसीय स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा १०वीं और १२वीं के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया और विभिन्न खेलों के माध्यम से अपनी-अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल, उप-प्रबंधक श्री महेश चंद गर्ग, डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी द्वारा किया गया।इस स्पोर्ट्स डे में स्प्रिंट रेस, रिले रेस, स्लो साइकिलिंग रेस, शॉट पुट, बास्केटबॉल, क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रत्येक कक्षा से तीन-तीन छात्र- छात्राओं ने भाग लेकर अपना उत्साह दिखाया। विभिन्न प्रतियोगिता में जीत हासिल किए गए छात्र-छात्राओं की सूची इस प्रकार है-

स्प्रिंट रेस छात्र प्रतियोगिता वर्ग में – प्रथम स्थान आनन्द, द्वितीय स्थान कृष्णा तथा तृतीय स्थान रूद्र ने प्राप्त किया।स्प्रिंट रेस छात्रा प्रतियोगिता वर्ग में- प्रथम स्थान अनामिका, द्वितीय स्थान महिमा तथा तृतीय स्थान मनसा ने प्राप्त किया।रिले रेस छात्र प्रतियोगितावर्ग में-प्रथम स्थान विक्रांत, पवनदीप, कृष्णा तथा द्वितीय स्थान परीक्षित, आनंद, अनुराग ने प्राप्त किया।रिले रेस छात्रा प्रतियोगिता वर्ग में -प्रथम स्थान निहारिका, शगुन ,मनसा तथा द्वितीय स्थान- दीपांजलि ,प्रिया, अनामिका ने प्राप्त किया।स्लो साइकिलिंग रेस छात्र प्रतियोगिता वर्ग में- प्रथम स्थान पवनदीप, द्वितीय स्थान आशीष तथा तृतीय स्थान हर्षित ने प्राप्त किया।

स्लो साइकिलिंग रेस छात्रा प्रतियोगिता वर्ग में -प्रथम स्थान खुशी, द्वितीय स्थान मनसा तथा तृतीय स्थान मानवी ने प्राप्त किया।शॉट पुट छात्र प्रतियोगिता वर्ग में- प्रथम स्थान-ऋतिक, राजीव द्वितीय स्थान सुशील, विशांत तथा तृतीय स्थान अखंड, अमन गुप्ता ने प्राप्त किया।शॉट पुट छात्रा प्रतियोगिता वर्ग में- प्रथम स्थान दीपांजलि द्वितीय स्थान शगुन तथा तृतीय स्थान अविका ने प्राप्त किया।

बास्केटबॉल छात्र प्रतियोगिता वर्ग में – प्रथम स्थान आलोक, आशीष, अखंड, शुभम ने प्राप्त किया।बास्केटबॉल छात्रा प्रतियोगिता वर्ग में- प्रथम स्थान प्रिया, निहारिका, अनामिका, संध्या , अविका, विजेता राठी ने प्राप्त किया।इस अवसर पर १० ओवर का क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमे २ टीमें बनाई गई। पहली टीम के कप्तान छात्र आनंद कुमार तथा दूसरी टीम के कप्तान छात्र विनीत कुमार रहे। दोनों टीमो मेंकप्तान आनंद की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बोलिंग करने का निर्णय लिया।

क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में दृकप्तान आनंद की टीम ने कप्तान विनीत की टीम को दो विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल, उप प्रबंधक श्री महेश चंद गर्ग, डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी ने जीत हासिल किए हुए सभी छात्र- छात्राओं को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी हमारे लिए बहुत आवश्यक है। इससे हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा आने वाले भविष्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन कुमारी हर्षिता मिश्रा द्वारा किया गया।

गोल्ड मैडल पाकर किया नाम रोशन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस.डी.पब्लिक स्कूल मे कक्षा चतुर्थ के छात्र आचित्य कटारिया पुत्र अनिल कुमार को कला और पेन्टिंग मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मैडल मिला है। विद्यालय मे आयोजित एक समारोह मे विद्यालय प्रशासन ने छात्र आचित्य का सम्मान करते हुए उसे गोल्ड मैडल प्रदान किया। समारोह मे उपस्थित छात्र-छात्राओ से अध्यापक बंधुओ ने कहा कि वे आचित्य कटारिया जैसे होनहार छात्र से प्रेरणा लेकर अपने परिवार तथा विद्यालय को गौरवान्वित करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 1 =