NNSFC -सभी आन्दोलनकारियों को कोई तिथि निर्धारित कर मिल बैठकर कोई ठोस रणनीति बनानी चाहिए: डाक्टर सतेन्द्र सिंह
राष्ट्रीय नवराज्य निर्माण समिति (NNSFC) ने अलग-अलग राज्यों के पदाधिकारियो की आन लाईन बैठक का आयोजन कर आगामी रणनीति बनाने पर विचार विमर्श किया गया।वर्तमान समय मे भारत मे 20 नवराज्य बनाने की मांग विभिन संगठन कर रहे है।बैठक मे बोलते हुए मरूप्रदेश से राष्ट्रीय नवराज्य निर्माण समिति ( NNSFC) के सह संस्थापक पवन चाण्डक ने कहा की सभी आन्दोलन कारियों को एक मंच पर आकर राज्य पुनर्गठन आयोग बनाने के लिए अपने प्रदेश के सांसदो के माध्यम से प्रधानमन्त्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित करें।
छोटे राज्य बनने पर ही वहां के निवासियों को चिकित्सा ,शिक्षा सुरक्षा आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकती है। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीणजी पांडे ने कहा कि भारत के विकास के लिए छोटे राज्य बहुत जरूरी है, छोटे राज्य होंगे, तभी राज्यों का विकास हो पाएगा और भारत विकसित राष्ट्र बन पाएगा । प्रवीणजी पांडे ने कहा की केंद्र सरकार को भारत में राज्य पुनर्गठन आयोग बनाना चाहिए और भारत में नए और छोटे राज्यों का निर्माण करना चाहिए । मराठवाड़ा मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी बाबा उगलेजी ने बताया की मराठवाड़ा महाराष्ट्र में हद से ज्यादा पिछड़ गया है ।
महाराष्ट्र क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से बहुत बड़ा है और राज्य की राजधानी मराठवाड़ा से बहुत दूर है और विकास के नाम पर मराठवाड़ा में कुछ नहीं है, इसलिए महाराष्ट्र में नए राज्य बनने चाहिए और पूरे भारत में छोटे राज्य बनने चाहिए । पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य की मांग करने वाले पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कहा कि जनपद सहारनपुर से राजधानि लखनऊ की दूरी साढे पांच सो किमी व हाईकोर्ट प्रयागराज की दूरी साढे नो सो किमी दूर होने की वजह से विश्व का सबसे मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मिल रहा है
राजधानी लखनऊ दूर होने की वजह से प्रशासनिक व्यवस्था ठीक नही है।पार्टी के। राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी बीस अलग राज्य की मांग करने वाले सभी आन्दोलनकारियों को कोई तिथि निर्धारित कर मिल बैठकर कोई ठोस रणनीति बनानी चाहिए प्रथम चरण मे अलग राज्यों मे मुख्य पदाधिकारियों की बैठकों का आयोजन किया जाना चाहिए प्रथम बैठक के लिए पश्चिमांचल निर्माण पार्टी बैठक आयोजन की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है।बैठक को पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ,युवा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर शौकीन चौधरी ,जिलाध्यक्ष अनुज बालियान ने भी विचार व्यक्त किये।
राज्यवार बैठक करने का सबसे बडा लाभ यह होगा कि सभी लोग अपना अलग राज्य क्यों बना चाहिए उसके बारे मे चर्चा करेंगे।तब तक प्रत्येक सप्ताह आन लाईन बैठक के माध्यम से अपने विचार व्यक्त कर आगामी रणनीति पर विचार विमर्श करें।वर्तमान मे भारत मे,मरू प्रदेश, पूर्वांचल,पश्चिमांचल,भील प्रदेश बुन्देलखण्ड,अवध प्रदेश,मिथिला,गोरखालैंड,टिपरालैंड,विदर्भ,सौराष्ट्र,कौशल,विन्ध्यप्रदेश, कोंगूनाडू, मराठवाडा,तुलुनाडू,करूनाडु,
रायलसीमा,मतस्य प्रदेश,महाकौशल 20 अलग प्रदेश के लिए अलग अलग संगठन आन्दोलन कर रहे है।सभी आन्दोलनकारी एक मंच पर आकर राज्य पुनर्गठन आयोग बनाने के लिए जन्तर मन्तर पर प्रदर्शन की योजना तैयार कर रहे है।

