आरोप- TTE राजू सिंह ने अपने साथी के साथ मिलकर gang rape किया, महिला ने चंदौसी जीआरपी में शिकायत दर्ज करवाई
संभल जनपद में ट्रेन में gang rape की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि लिंक एक्सप्रेस में रेलवे के टीटीई ने अपने एक साथी के साथ मिलकर प्रयागराज जा रही एक महिला के एसी कोच में गैंगरेप की वारदात अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर संभल जीआरपी ने केस दर्ज कर टीटीई को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरे आरोपी की शिनाख्त की खाकी कोशिश कर रही है.
गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात चंदौसी जंक्शन से संबंधित है, जहां 16 जनवरी को सूबेदारगंज, प्रयागराज जाने को एक महिला आई थी. महिला के पास साधारण टिकट था. आरोप के अनुसार स्टेशन पर मौजूद टीटीई राजू सिंह ने महिला को लंबी दूरी की यात्रा बताते हुए उसे ट्रेन के एसी कोच में बैठा दिया.
इसके बाद रात में वह महिला से खाना पूछने आया. लेकिन महिला ने मना कर दिया. इसके बाद टीटीई ने एक बोतल से उसे पानी पिलाई. जिसके पीते ही उसे बेहोशी आने लगी.
महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद चलती ट्रेन के कोच में टीटीई और उसके साथी ने उसके साथ गैंगरैप किया. उस दौरान वह चिल्लाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह नशे की वजह से कुछ कर नहीं पाई. घटना के पांच दिन बाद वापस लौट कर महिला ने चंदौसी जीआरपी में शिकायत की. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया.
दूसरे आरोपी की शिनाख्त के लिए जीआरपी कोशिश कर रही है. अलबत्ता इस घटना से रेल में सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जहां रक्षक ही भक्षक बन गए हैं.

