वैश्विक

Kerala: ट्रैवल एजेंसी की महिला कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला

Kerala में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां वीजा संबंधी मुद्दे पर बहस होने के दौरान युवक ने ट्रैवल एजेंसी की महिला कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. युवक ने महिला के गले पर चाकू से कई बार हमला कर दिया. वहीं मौके पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए. पीड़ित महिला की पहचान सूर्या के रूप में हुई है, जो थोडुपुझा का मूल निवासी है और उसे मेडिकल ट्रस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

आरोपी की पहचान पल्लुरुथी के रहने वाले जॉली के रूप में हुई है और उसे घटना के सिलसिले में हिरासत में ले लिया गया है. टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना कोच्चि के रविपुरम में ट्रैवल एजेंसी के कार्यालय में हुई. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में महिला को हमले के बाद खून से लथपथ और मदद के लिए पुकारते हुए देखा जा सकता है. महिला को दुकान में भागते हुए और बाहर किसी की ओर इशारा करते हुए मदद के लिए पुकारते हुए देखा जा सकता है.

गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने घटनास्थल से ही आरोपित को हिरासत में ले लिया. मामले की छानबीन के लिए पुलिस जुट गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज काफी भयानक है. पुलिस ने कहा कि वीजा में देरी को लेकर हुए झगड़े के कारण यह हमला हुआ.

आरोपित युवक जॉली ने वीजा की प्रक्रिया के लिए कुछ राशि का भुगतान किया था. जब वह अपडेट के बारे में पूछने आया तो अपने साथ चाकू लाया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 2 =