वैश्विक

Nepal के माउंट मानसलू में एक बार फिर हुआ हिमस्खलन, एक पर्वतारोही की मौत, 12 घायल

Nepal के माउंट मानसलू में हिमस्खलन होने की सूचना मिल रही है. समाचार एजेंसी एएनाई ने हिमस्खलन का एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में हिमस्खलन बेस कैंप से टकराता देखा जा सकता है. यह वीडियो शेरपा तासी लक्पा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. बताते चले कि, पिछले हफ्ते भी माउंट मानसलू में हिमस्खलन की घटना हुई थी. जिसमें दो पर्वातारोहियों की मौत हो गई थी.

इससे पहले माउंट मानसलू के आधार शिविर में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गई थी. वहीं, 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमस्खलन माउंट मानसलू के चौथे शिविर के ठीक नीचे के मार्ग पर उस समय हुआ जब पर्वतारोही उच्च शिविरों में रसद (लॉजिस्टिक) ला रहे थे.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक घायलों में भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर शामिल थे. जबकि मृतक की पहचान पर्वतारोहण सहायक अनूप राय के तौर पर की गयी है.

मीडिया रिपोर्ट ने बताया कि सेवन समिट ट्रैक्स, सातोरी एडवेंचर, इमेजिन नेपाल ट्रेक्स, एलीट एक्सपीडिशन और 8के एक्सपीडिशन के शेरपा पर्वतारोही और अन्य इस हिमस्खलन में घायल हो गए. खबर के अनुसार, 8के अभियान से संबद्ध पेम्बा शेरपा ने कहा कि भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर और उनके शेरपा गाइड दोनों को मामूली चोटें आईं थी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − sixteen =