उत्तर प्रदेश

Agra News: सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर युवाओं से करोड़ों की ठगी करने वाले 9 गिरफ्तार,अग्निवीर और रेलवे ग्रुप डी की नौकरी लगवाने के नाम पर की है करोड़ों की ठगी

Agra News:  एसटीएफ  ने सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल 9 सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है । गिरोह के हर सदस्य की ठगी के कारोबार में अपनी जिम्मेदारी थी। ठगी के इस खेल में गिरोह के सदस्यों की मोटी कमाई हो रही थी। गैंग के सदस्य लोगो से नगद रुपए लेते थे। रुपये लेने के बाद सभी साक्ष्य मिटा देते थे।

एसटीएफ टीम ने प्रेम ग्रीन पीजी होमस्टे में छापेमारी कर जितेंद्र , प्रभात शर्मा, युसुफ, संतोष, धर्म सिंह, अनिल, सुल्तान, सोनू और पवन चौधरी को गिरफ्तार किया है । सभी आरोपी अच्छे परिवार से है। ठगी से कमाई कर लग्जरी जिंदगी जी रहे थे। सभी के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये गिरोह युवाओं को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर ठग रहा था। गिरोह का सदस्य जीतेंद्र लोगो को ठगी के जाल में फंसाने के लिए BLUE STACTKS APP PLAYER पर कूट रचना करके लोगो को भ्रम में डाल देता था। उनसे रुपयों की ठगी कर लेता था। अग्निवीर और रेलवे ग्रुप डी की भर्ती के नाम पर गिरोह ने अबतक करोड़ो की ठगी की है।

यूपी एसटीएफ की आगरा यूनिट ने गिरोह के कब्जे से लैपटॉप, 11 महंगे मोबाइल फोन, 16 बुलावा पत्र, 6 दोपहिया वाहन, 10 एटीएम कार्ड, 4 आधार कार्ड, 7 पैन कार्ड, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, 3 लाख रुपये और लग्जरी क्रेटा कार बरामद की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + four =