उत्तर प्रदेश

Samajwadi Party के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ी, ICU में शिफ्ट

Samajwadi Party के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई है। वह कई दिनों से गुरुग्राम स्थित मेदांता में भर्ती हैं। मुलायम सिंह यादव को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है, अखिलेश यादव, बेटे अर्जुन के साथ गुरुग्राम के मेदांता पहुंच गए हैं, मेदांता अस्पताल शाम 7.30 बजे नेता जी के स्वास्थ्य से संबंधित मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा। उनके चाचा शिवपाल यादव और प्रतीक यादव के साथ अपर्णा भी दिल्ली पहुंच गई हैं।

इससे पूर्व मिली खबरों में कहा गया था कि Samajwadi Party  के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है मुलायम सिंह यादव कई दिनों से मेदांता में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज दोपहर अचानक उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में अब शिफ्ट कर दिया गया है.

 मुलायम के सीरियस होने की खबर मिलते ही उनके बेटे और Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव और मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. परिवार के बाकी सदस्य भी दिल्ली पहुंच रहे हैं और मेदांता अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव के हालत की जानकारी लेंगे।

बता दें खराब सेहत की वजह से मुलायम सिंह यादव Samajwadi Party  के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी शामिल नहीं हुए थे. उनका इजाल लम्बे समय से मेदांता से चल रहा है. आज उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की खबर आते ही परिवार के लोग गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + one =