उत्तर प्रदेश

Apply Now: ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 24 May को

Apply Now: सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी डा0 सोनाली सिंह ने अवगत कराया कि जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा दिनांक 24.5.2022 को एक ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है ।

रोजगार मेला पूर्णतः ऑनलाइन होगा अभ्यर्थियों को कार्यालय आने की आवश्यकता नही है इसके लिए नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों से ऑनलाइन/फोन/विडियो कॉल पर साक्षात्कार कराया जायेगा। चयन की सूचना दूरभाष पर दी जायेगी। उक्त मेले में निजि कम्पनियॉं प्रतिभाग करेगी।

जिसमें विभिन्न नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई0टी0आई0 आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव, एच0आर0 मैनेजर, टेलीकॉलर आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर जॉब शिखर के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण sewayojan.up.nic.in  कराकर शामिल हो सकते है।

रोजगार मेला की आई डी 5500 है। अभ्यर्थी अपनी यूजर आई0डी0 खोलकर “समस्त नौकरियां” पर क्लिक कर रोजगार मेला में जनपद मुजफ्फरनगर की “विज्ञापित रिक्तियों” को देखे इसके पश्चात “आवेदन करे” पर क्लिक करे तत्पश्चात रोजगार मेले में प्रतिभाग करे ।

अभ्यर्थी का ऑनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन कम्पनी में दिनांक 23.5.2022 तक आवेदन करना अनिवार्य है । किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में कार्यालय में सम्पर्क करे । इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + nineteen =