उत्तर प्रदेश

Etah News: गलत आपरेशन से हुई गर्भवती महिला की मौत, झोलाछाप चिकित्सक के विरुद्ध कार्यवाही ना करने का आरोप

Etah News:  एटा-कासगंज मार्ग स्थित ‘मां लक्ष्मी देवी होस्पीटल’ में तीन दिन पूर्व एटा-जनपद के ही थाना जैथरा क्षेत्र  के ग्राम रोरी निवासी 35 वर्षीय शिवरानी को उसके पति विपिन कुमार ने डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था जिसका दूसरे दिन वहां की चिकित्सक ने गलत आप्रेशन कर दिया और जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो उसे होस्पीटल से जबरन बाहर निकालकर आगरा ले जाने की बात कही जहां आज उसकी मौत हो गई।

मृतिका के पति विपिन कुमार ने बताया कि 16 मई को उसने अपनी पत्नी को कासगंज रोड स्थित लक्ष्मी देवी हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने उसका ऑपरेशन किए जाने की बात बताई। उससे रुपए लाने को कहा ‘जब मैं रुपए लेने गया, तब तक मेरी पत्नी का वहां की चिकित्सक ने गलत ऑपरेशन कर दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

पीड़ित ने बताया कि चिकित्सक ने मेरी पत्नी को हॉस्पिटल से बाहर निकाल दिया। जब मैंने इलाज करने को कहा तो उन्होंने कहा कि तबीयत ज्यादा खराब है। आगरा ले जाओ तो मैं उसे आगरा उपचार के लिए ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसका गलत ऑपरेशन होना बताया और आज उसकी उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई।

मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने घटना की एक लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमेश त्रिपाठी को दी। परिजनों ने उन पर भी झोलाछाप चिकित्सक के विरुद्ध कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया। साथ ही गुस्साए परिजनों ने देर शाम हॉस्पिटल का घेराव कर चिकित्सक को जेल भेजे जाने की मांग करने लगे।

घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर थाना कोतवाली देहात पुलिस पहुंच गई. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात जगदीश चन्द्र ने बताया घटना की तहरीर आने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई करेगी अभी तक किसी की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पंचनामा भर कार्यवाही करने में जुटी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =