Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भाकियू ने किया प्रदर्शन, मंत्री की गिरफ्तारी की मांग

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। भाकियू नेताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सरकारें किसान और मजदूर विरोधी हैं।

लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के मामले में दोषी केन्द्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त न कर सरकार अपनी संवेदनहीनता का परिचय दे रही है।मंगलवार को पूर्व घोषणा के अनुसार भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता सुबह से ही कलेक्ट्रेट पहुंचना शुरू हो गए थे। कलेक्ट्रेट में किसानों की भीड़ की आशंका के मद्देनजर पहले से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था।

ट्रेक्टर ट्राली के साथ पहुंचे किसानों ने डीएम कार्यालय के सामने ही धरना शुरू कर दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष विनय पहलवान की अध्यक्षता में शुरू हुए धरने में किसानों ने कहा कि किसान विरोधी कृषि कानून लाकर सरकार बड़े उद्योगपतियों को पिछली खिड़की से लाभ पहुंचाना चाहती है।

जबकि यदि ये कानून लागू हुए तो देश का गरीब किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएगा। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जनपद में धान खरीद की बेहतर व्यवस्था नहीं की गई। इसके अलावा समय पर खाद न मिल पाने तथा बिजली दर महंगी होने के चलते खेती किसानी का धंधा अब किसानों के लिए नुकसानदेय बनता जा रहा है।

यही हाल रहा तो एक दिन देश का अन्नदाता भूखा मरेगा। जिसका प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था के साथ प्रत्येक वर्ग के लोगों पर पड़ेगा।
धरना प्रदर्शन के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानो ने अपनी ट्रेक्टर ट्रालियां डीएम आफिस के सामने ही खड़ी कर दी।

इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =