फिल्मी चक्कर

भारत में अपना पहला टूर करने जा रहे हैं Badshah

Aditya Prateek Singh Sisodia, known by his stage name Badshah के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है. फैंस के फेवरेट सिंगर बादशाह भारत में अपना पहला टूर करने जा रहे हैं और उन्होंने इसकी घोषणा भी कर दी है.

उन्होंने कहा कि दर्शकों के लिए उनका टूर एक ‘पागलपंती’ वाला होगा और यह उन्हें जमकर एंटरटेन करेगा. वो अपने फैंस से शुद्ध एंटरटनेमेंट का वादा करते हैं. उनका ये टूर 24 दिसंबर से शुरू होनेवाला है. अब रैपर ने इस टूर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है.

Badshah ने अपने टूर के बारे में बात करते हुए एएनआई से खास बातचीत में कहा, ‘यह टूर 24 दिसंबर से शुरू होगा. ऐसा लगता है कि मेरा कोई एग्जाम है और मैं उस एग्जाम से पहले तनाव में हूं. मेरी तैयारी चल रही है. यह मेरा ‘पागलपन’ है जो मुझे यहां तक लाया है. जिंदगी में कुछ अलग करने के लिए ‘पागलपन’ जरूरी है.’

इससे पहले स्पॉटब्वॉय से खास बातचीत में कहा, “मैं अपने प्रशंसकों के दौरे के लिए इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया देने के लिए उत्साहित और आभारी हूं. लाइव ऑडियंस के लिए परफॉर्म करने की ऊर्जा अद्वितीय है और मेरी प्रतिबद्धता पागलपंती से भरे एक अनुभव को लाने की है जो लंबे समय तक आपके साथ रहेगा.’

Badshah का मल्टी-सिटी टूर 24 दिसंबर को मुंबई से शुरू होगा. 7 जनवरी को गुवाहाटी में लाइव शो होगा, इसके बाद 21 जनवरी को अहमदाबाद में, 28 जनवरी को हैदराबाद में, 5 फरवरी को कोलकाता, 18 फरवरी को गुरुग्राम, 4 मार्च को पुणे और 18 मार्च को बेंगलुरु में यह शो होगा.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + eighteen =