Baghpat News: 7 महीने से रह रहे थे भूमिया कुटी में, साधु की हत्या से सनसनी
Baghpat News: 19 मार्च की सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड की खबर से सभी चौंक गए। यहां एक साधु की की गला दबाकर हत्या कर दी गई। साधु की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। साधु की लाश एक कमरे के अंदर पड़ा मिला। पुलिस मौके साक्ष्य जुटाने सहित मामले की जांच में जुटी है। साधु की हत्या को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गरम है।
साधु की हत्या का यह मामला बागपत जिले के दोघट थाना इलाके का है। शनिवार सुबह जब लोगों की आंखें खुली तो इलाके के लोगों को एक अप्रिय खबर मिली। पता चला एक साधु की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। हत्याकांड की यह खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गयी। इसी बीच किसी ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच हत्याकांड की जांच शुरू कर दी।
मृतक साधु लाश उनकी जंगल मे बनी भूमिया कुटी के एक कमरे से बरामद हुई है। बताया जाता है कि मृतक साधु भूमिया कुटी में पिछले सात महीनों से रह रहे थे। साधु की हत्या से ग्रामीणों में खासा रोष है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है।
साधु की कुटिया बागपत-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित निरपुरा गांव (Nirpura Village) के पास जंगल में बनी है। शनिवार सुबह जब कुटिया में ग्रामीण पहुंचे वहां साधु का शव पड़ा देख सन्न रह गए। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा साधु की गला दबाकर हत्या की बात इलाके में फ़ैल गई।
जल्द ही मौके पर ग्रामीणों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने वारदात की जानकारी थाना पुलिस को दी। जिसके बाद, पुलिस पहुंची और मौका-ए-वारदात का का जायजा लिया। पुलिस ने साधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

