नगर में भगवान श्रीबालाजी की शोभायात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब
एक दो तीन चार बाबा तेरी जय-जयकार
मुजफ्फरनगर। नगर में कांवड यात्रा के बाद श्रीबालाजी जयंती पर सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होता है शहर में चैत्र पूर्णिमा १९ अप्रैल को मनाई जाने वाली श्री बालाजी महाराज (हनुमान जी का बालरूप) के जन्मोत्सव को लेकर जमकर तैयारी पूर्व में ही की गयी थी। पूरा टाउन हाल रोड शोभायात्रा के लिए दुल्हन की तरह से सजाया गया था। इसके अलावा पूरे यात्रा मार्ग पर झंडे और तोरणद्वार बनाए ’गए। कांवड़ यात्रा के बाद यह जिले का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होता है। श्रीबालाजी धाम मंदिर से भगवान श्रीबालाजी की शोभायात्रा का शुभारम्भ पूजा अर्चना के साथ किया गया। जिलाधिकारी अजयशंकर पाण्डेय, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल के अलावा उद्योगपति भीमसैन कंसल आदि ने रामभक्त हनुमान की पूजा अर्चना के बाद आरती की। तत्पश्चात बैण्डबाजों की धुन पर शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा बालाजी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होकर निकली।
शुक्रवार को बजरंगबली की भक्ति के रंग में पूरा नगर सराबोर दिखाई दिया। नगर के लोग श्री बालाजी महाराज (हनुमान जी) की भक्ति रसधारा में सराबोर दिखाई दिये। कईे किलोमीटर लंबी शोभायात्रा पूरे नगर में सारे दिन और आधी रात तक निकाली गयी। श्रद्धालु श्रीबालाजी महाराज का रथ रस्सों की सहायता से खींचते हुए चल रहे थे। यह यात्रा ऐसी है जो पूरे नगर के प्रमुख मार्गा व क्षेत्रों को कवर करती है। इस यात्रा मार्ग पर बजरंगबली की लाल ध्वजा लगा दी गई। पूरा नगर तोरण द्वारों व आकर्षक झांकियों से सजाया गया था। इस अवसर पर विभिन्न डीजे संचालक अपने अपने अपने डीजे और लाईटे लगाकर एक दूसरे से आगे निकलने की होड कर रहे थें। जिससे पूरा नगर रात में भी लाइटों से जगमगाता नजर आया तो डीजे पर भजनों की आवाज से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। श्रीबालाजी धाम से जुड़े डीएम अजय शंकर पाण्डेय, एसएसपी सुधीर कुमार िंसंह, सुरेश बंसल, अशोक शर्मा, हरिशंकर तायल व भीमसैन कंसल आदि ने इस विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ परंपरागत रूप से किया। लोगों में शोभायात्रा को लेकर देखते ही उत्साह बन रहा था।
हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में सौ से अधिक भंडारे लगाए गये। शोभायात्रा में दर्जनभर से अधिक बैण्ड एवं तीन दर्जन से अधिक सुंदर सुंदर मनमोहक झाकियां श्रद्धालुओं को मोहित करती चल रही थी। शोभायात्रा में श्रद्धालु रंग गुलाल उडाते हुए तथा भगवान श्रीबालाजी जी का जय-जयकार करते चल रहे थे। शोभायात्रा बालाजी चौक से शुरू होकर नवीन मंडी स्थल से गुजरते हुए बाबूराम गेट पहुंची जहां से राजवाहा रोड होते हुए बड़ा डाकखाना, वकील रोड से होते हुए नई मंडी के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए भोपा पुल, सिविल लाइन थाना से होते हुए अंसारी रोड पहुंची। नावल्टी चौराहे के बाद मोतीमहल, सर्राफा बाजार, भगत िंसह रोड होते हुए शोभायात्रा शिवचौक पहुंची जहां भगवान श्रीबालाजी की महाआरती की गयी तथा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके उपरांत शोभायात्रा टाउनहाल रोड से होते हुए गांधी कालोनी पुल से गुजरते हुए गांधीकालोनी पहुंची इसके उपरांत द्वारिकापुरी से होते हुए नई मंडी क्षेत्र में पहुंची तथा बालाजी धाम पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। शेभायात्रा में भगवान श्रीबालाजी के रथ को जहां भक्त हाथों से खींचते हुए एक दो तीन चार बाबा तेरी जय-जयकार करते हुए चल रहे थे वहीं श्रद्धालु भगवान श्री बालाजी के रथ के आगे सफाई करते हुए व पानी छिडककर बाबा का स्वागत करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे जिलाधिकारी अजश शंकर पाण्डेय, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल,सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ नई मन्डी योगेन्द्र सिह, नई मन्डी कोतवाल सन्तोष कुमार सिह आदि का मंदिर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी व समाजसेवी भीमसैन कंसल,जेपी चचा,अम्बरीश सिंघल, पवन गुप्ता, नरेश अग्रवाल, विपिन खण्डेलवाल,पीयूष गोयल,समाजसेवी नरेन्द्र गोयल अम्बा स्टील आदि ने पटका पहना कर स्वागत किया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
