उत्तर प्रदेश

Basti News: अमहट पुल पर पलटी डबल डेकर बस, किसी की मौत की पुष्टि नहीं

Basti News:  अमहट पुल पर डबल डेकर बस पलट गई, बस में लगभग सौ यात्री सवार थे। इस हादसे में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को पुलिस कर्मियों द्वारा जिला अस्पताल में कराया गया है। एडिशनल एसपी व पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। एनएच 28 लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर हादसे के बाद लगे लंबा जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया जा रहा है।

पुणे से आ रही बस इटावा सिद्धार्थनगर जनपद की तरफ जा रही थी, नया अमहट पुल पर ड्राइवर को झपकी आ जाने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया व रास्ते को खाली कराया। अभी तक इस हादसे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। एनएच 28 गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर लगे भीषण जाम को खाली कराया जा रहा है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने बताया कि 12 लोग घायल हुए हैं, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं उनको प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा बस पर सवार जो यात्री सुरक्षित हैं, उनको घर भिजवाने की व्यवस्था भी की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20616 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =