उत्तर प्रदेश

Basti News: रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद गिरफ्तार, झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप

Basti  रूधौली पुलिस ने सपा के रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद को गिरफ्तार किया है. धीरसेन निषाद पर नौकरी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस ने रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष को छावनी से गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता ने बीते 28 अगस्त को एसपी कार्यालय पर पहुंच कर रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगा कर सनसनी मचा दी थी. पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2021 में नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद से माया पाठक ने मुलाकात कराई थी. नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद ने नौकरी का झांसा देकर उस का शारीरिक शोषण किया. उस के बाद वह प्रेगनेंट हो गई.

जब नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन से बात की गई तो माया पाठक से दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करवा दिया गया. उस के बाद भी नौकरी नहीं मिली. जब मैंने गर्भपात का ऑडियो वायरल करने को कहा तो मुझे अगस्त 2022 में सफाईकर्मी के पद पर नियुक्त किया गया.

उस के बाद भी आरोपी बार-बार दुष्कर्म करता रहा. मैने जब इस का विरोध किया तो मुझे ऑफिस में अटैच कर प्रताड़ित करने लगे. मेरी इच्छा के विरुद्ध कई बार दुष्कर्म किया गया.पीड़िता की तहरीर पर रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद और माया पाठक पर धारा 376, 120B और एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 9 =