उत्तर प्रदेश

Basti News: सात दिवसीय Diwali Mela का आयोजन: जमकर डांस किया Monica Bedi ने

Basti News: दीप उत्सव कार्यक्रम के समापन के दौरान मुंबई से चलकर आई अभिनेत्री Monica Bedi ने जमकर डांस किया। कार्यक्रम में आए लोगों ने उनके डांस का खूब आनंद उठाया। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार मोनिका बेदी ने महिलाओं से राज की बात बताते हुए कहा, अपने आप को आत्मनिर्भर बनाएं और कोई भी समस्या आने पर घबराएं नहीं, ईश्वर को याद करें और अपने मनोबल को कम होने ना दें, लाइफ में सफलता जरूर मिलेगी और अपनी मंजिल आप लोग जरूर पाएंगे।

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन बस्ती द्वारा सात दिवसीय दिवाली मेला (Diwali Mela) का आयोजन किया गया था। कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के निर्देश पर यह मेला लगाया गया था। साथ ही प्रशासन द्वारा एक मंच बनाया गया था, जिसमें जिले के कलाकार अपने प्रतिभाओं को दिखा सकें और उनके आगे बढ़ने का मौका मिल सके।

इस मेले में स्वयं सहायता समूह द्वारा और छोटे व्यापारियों द्वारा जगह जगह स्टाल लगाया गया था। इस मेले के माध्यम से जिला प्रशासन ने जनता को जागरूक किया साथ ही 18 वर्ष की आयु के लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम डलवाने के लिए जागरूक किया गया जिससे जिले में भारी मतदान हो सके।

समापन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर पहुंची बस्ती जिले की जिला अधिकारी सौम्या अग्रवाल (Somya Agarwal) ने कहा कि यह दिवाली मेला छोटे व्यापारियों को आगे बढ़ाने के लिए एक अच्छा मौका है जिससे उनको एक स्थान मिल जाएगा और वह अपना व्यवसाय चला सकेंगे। साथ ही जिला अधिकारी बस्ती ने 18 वर्ष की आयु जो लोग पूरी कर चुके हैं उनसे अपील की कि भारी संख्या में आप लोग मतदाता सूची में अपना नाम डलवाएं, जिससे चुनाव में जिले में भारी मतदान हो सके।

उन्होंने कहा कि जिले के छोटे-छोटे कलाकार जो अपनी प्रतिभाएं दिखा नहीं पा रहे थे, उनको आगे बढ़ने का यह एक मौका है, एक मंच दिया गया था जिससे अपने कला को जनता के बीच में दिखा सके और आगे बढ़ने का उनको मौका मिले।

मुंबई से आई अभिनेत्री Monica Bedi ने जनपद वासियों को शुभकामना दी, भीड़ देखकर मोनिका बेदी गदगद हो गई और उनके डांस को देख कर जनता ने जमकर आनंद उठाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =