उत्तर प्रदेश

Basti News: कोरोना टीकाकरण में बेहोश हुई छात्राएं, स्कूल के 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण

Basti News: उस समय हड़कंप मच गया जब बस्ती जनपद के एक ब्लाक में टीकाकरण के दौरान सात बच्चियां बेहोश हो गईं।आनन फानन में बच्चियों को असपताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। लेकिन जब वास्तविकता पता चली तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई।

जिलाधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल (Soumya Agarwal) ने जिला अस्पताल बस्ती पहुंचकर मौके पर बच्चियों से बात की और जिला अधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल ने कहा सारी बच्चियां स्वस्थ हैं कोई दिक्कत नहीं है बस डर की वजह से ऐसा हुआ है, बच्चियों ने बताया कि सुई लगने से हम लोग डर गए और बेहोश हो गए। बाद में बच्चियों ने सभी से बिना डरे टीका लगवाने की अपील की।

शासन के निर्देश पर आज बस्ती जनपद में अभियान चलाकर स्कूल के 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण कोरोना महामारी बीमारी का लगना था, जिसको लेकर जिलाधिकारी बस्ती गंभीर दिखीं स्कूलों पर जा जाकर बच्चों को टीका लगवा थीं वहीं जिले में कोरोना का टीका लगने के बाद 7 छात्राएं बेहोश हो गईं तो हड़कंप मच गया।

यह टीकाकरण पिपरा गौतम इंटर कालेज में चल रहा था। छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामान्य होते ही छात्राओं ने बताया कि डर की वजह से एक बच्चा बेहोश हुआ उस को देख कर अन्य बच्चे सहम कर बेहोश हो गए।

इस संबंध में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया मैंने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चियों से बात की, बच्चियों को सुई लगने से डर लगता है, जिस कारण वह बेहोश हो गईं, अब बच्ची पूरी तरह स्वस्थ हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 5 =