उत्तर प्रदेश

Basti News: क्राइम पेट्रोल देखकर किया था अपहरण, 12 साल के अखंड कसौधन को पुलिस ने कराया सकुशल बरामद

Basti News: रुधौली थाना क्षेत्र के कपड़ा व्यवसायिक अशोक कुमार गुप्ता को 23 अप्रैल लगभग 4:30 बजे सूचना मिली थी की उसके बेटे अखंड कसौधन का अपहण हो गया है। आरोपियों ने करने पिता से 50 लाख की फिरौती मांगी थी, साथ ही धमकी देते हुए कहा कि अगर वह फिरौती नहीं देते हैं, तो वह उनके बच्चे को जान से मार देंगे।

कपड़ा व्‍यवसायी अशोक कसौधन के 12 वर्षीय बेटे अखंड कसौधन के अपहरण कांड में बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 7वें दिन अखंड को सकुशल बरामद कर लिया. अखंड का बस्ती के रुधौली कस्बे से 23 अप्रैल को अपहरण हुआ था. अपहरणकर्ता ने अखंड के पिता से 50 लाख की फिरौती मांगी थी. हालांकि पुलिस ने सहजनवां नगर पंचायत के शिवपुरी कालोनी स्थित एक मकान पर दबिश देकर किडनैपर्स के चंगुल से अखंड को सकुशल मुक्‍त करा लिया.

पुलिस ने इस मामले में सूरज सिंह और आदित्य सिंह नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ चल रही है. पुलिस के मुताबिक, ये दोनों अपहरणकर्ता रिश्ते में सगे भाई हैं. इन्होंने शिवपुरी कॉलोनी में किराए पर तीन कमरे ले रखे थे और अखंड का अपहरण करके यहीं रखा था.

पुलिस के मुताबिक, इन्होंने अखंड को एक कमरे में हाथ-मुंह बांधकर रखा था. पुलिस ने जिला अस्‍पताल ले जाकर अखंड का पहले मेडिकल चेकअप कराया और फिर परिवार को उसकी सकुशल बरामदगी की सूचना दी. पुलिस ने बताया कि अखंड बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ है.

बता दें कि रुदौली पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस पूरी तरह एक्शन में आ गई। बस्ती पुलिस, एसटीएफ यूपी, एसओजी टीम ,सर्विलांस टीम ,एंटी नारकोटिक्स टीम, साइबर सेल, संयुक्त प्रयास से 12 वर्षीय बच्चे को सकुशल अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बरामद कर लिया। बच्चे को एक कमरे में रखा था, जहां बच्चे का हाथ पांव और मुंह बाध दिया था। बच्चे को बदमाशों द्वारा मारा पीटा भी गया था।

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव जब बच्चों को लेकर रुधौली थाने पर पहुंचे तो थाने पर परिजन सहित रुधौली कस्बे की जनता ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को गाजे बाजे के साथ, फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20967 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + twelve =