Muzaffarnagar News: गोली मारकर चाचा-भतीजे को उतारा मौत के घाट, आरोपित पिता-पुत्र गिरफ्तार
जानसठ।(Muzaffarnagar News) गांव अहरोड़ा में सूखा पेड़ काटने का विरोध करने पर चाचा-भतीजे की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। जबकि एक महिला सहित ३ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनसे आला-ए-कत्ल लाईसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।जानसठ थाना क्षेत्र के गांव अहरोड़ा में एक ही खानदान से संबंध रखने वाले गांव के चौकीदार जगेश पुत्र हरिकिशन एवं रामकिशन का परिवार रहता है। रामकिशन के पुत्र दिनेश एवं शिव शंकर के खेत गांव के बाहर हैं। दोनों के खेतों के पास ही चौकीदार जगेश ने भी अपना मकान बनाया हुआ है।
रामकिशन तथा दिनेश के खेत में एक पापूलर का एक सूखा पेड़ खड़ा हुआ था। आरोप था कि उक्त पेड़ को चौकीदार जगेश तथा उसके पुत्र सोनू ने बिना अनुमति काट लिया था। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच शनिवार को विवाद हो गया।
अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है: @muzafarnagarpol https://t.co/ec1N4GbP78
— News & Features Network (@mzn_news) April 30, 2022
शनिवार को नकुल पुत्र दिनेश २७ वर्ष एवं उसके चाचा शिव शंकर पुत्र रामकिशन को जैसे ही यह जानकारी मिली कि उनके खेत में खड़ा पापूलर का सूखा पेड़ काट लिया गया है तो वे तुरंत ही खेत में पहुंचे। उनके साथ नकुल का भाई भारत तथा शिव शंकर का लड़का विशाल भी मौके पर पहुंच गए। जहां पेड़ काटने को लेकर चौकीदार जगेश पक्ष से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद सोनू तथा उसके पिता जगेश ने घर में रखी लाईसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की।
#मुजफ्फरनगर में चाचा-भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या, विवाद बढ़ने पर चौकीदार अपने बेटे के साथ खेत पर बने मकान पर चला गया और लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने लगा। वहीं गोली लगने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। @muzafarnagarpol @Uppolice #muzaffarnagar pic.twitter.com/n70P85qrZa
— News & Features Network (@mzn_news) April 30, 2022
गोलियां लगने से २७ वर्षीय नकुल पुत्र दिनेश तथा उसके चाचा ५५ वर्षीय शिव शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोलियां लगने से नकुल का छोटा भाई भारत पुत्र दिनेश एवं विशाल पुत्र शिव शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। खेत में कार्य कर रही जयत्री पत्नी चिंतामणी भी गोली लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
#जानसठ थाना क्षेत्र आज एक बार फिर गोलियों की तडतडाहट से गूंज उठा। चाचा-भतीजे की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में कईं अन्य लोग भी घायल हुए हैं। डबल मर्डर से गांव में सनसनी फैल गई है।#News #Latest #Update https://t.co/bm3lf1DstW
— News & Features Network (@mzn_news) April 30, 2022
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर थाना जानसठ प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा तथा सीओ जानसठ शकील अहमद मय फोर्स पहुंचे। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में हत्यारोपित जगेश तथा उसके पुत्र सोनू को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से आला-ए-कत्ल बंदूक भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

