उत्तर प्रदेश

Agra News: गलत सोहबत में पड़कर बिगड़ गई आदत, बेटे ने सिलबट्टे से कर दी माँ की हत्या

Agra News: जगनेर कस्बे में माँ की सिलबट्टे से हत्या करने के बाद आरोपी बेटे ने बहन को अपना वीडियो भेजा। माँ का कत्ल करने के लिए माफी मांगी। वीडियो में आरोपी शिवम ने कुछ लोगों के नाम लेते हुए कहा कि इसमें उसकी कोई गलती नही है। इन लोगों ने प्लान बनाया है। घर मे लूट कराई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस शिवम के घर पहुँची तो देखा कि घर के दरवाजे पर ताला बंद है।

पुलिस ताला तोड़कर घर के अंदर घुसी तो सुनीता देवी का शव बेड पर पड़ा नजर आया। सुनीता देवी के सिर से खून बह रहा था। छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आरोपी शिवम की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शिवम के पिता सुभाष बिंदल की घर के बाहर ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है।

कारोबार के सिलसिले में सुभाष बिंदल आगरा आये हुए थे। घर पर उनकी पत्नी सुनिता और बेटा शिवम था। शिवम दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इन दिनों वह आगरा आया हुआ था। कहा ये भी जा रहा है कि आरोपी शिवम नशा करने का आदी थी। शिवम पहले भी धोखाधड़ी के मामले में थाना सिकंदरा से जेल जा चुका है। एसीपी खैरागढ़ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे है। आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गलत सोहबत में पड़कर सुनीता देवी के बेटे शिवम की आदत बिगड़ गई है। शिवम कई सालों से नशे का आदी हो गया है। गलत आदतों की वजह से पिता सुभाष ने बेटे की कई बार पिटाई भी की लेकिन सुनीता देवी हर बार अपने बेटे को पिता से बचा लेती थी। बेटे के सुधर जाने का भरोसा अपने पति सुभाष को देती थी। लेकिन बेटा शिवम सुधरा नही अपनी माँ का हत्यारा बन गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + eight =