Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जीवन मे संयम से रहें यदि जीवन मे संयम है तो बडी से बडी बाधा दूर हो सकती- आचार्य Nayan Sagar

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। 1008 आचार्य Nayan Sagar जी महाराज ने श्रृद्धालुओं के समक्ष अपने प्रवचन मे कहा कि जीवन मे संयम से रहें यदि जीवन मे संयम है तो बडी से बडी बाधा दूर हो सकती है।  मुनीम कालोनी स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर मे सवेरे श्रृद्धालुओ के समक्ष प्रवचन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि अपना मनोबल बनाए रखे।
जिस तरह भगवान पारसनाथ ने अपने जीवन मे संयम को अपनाया और सदाचारी रहे इसी प्रकार आपस संयम का पालन करें। अिंहंसा को अपनाए किसी जीव का दिल ना दुखायें। सभी से प्रेम का व्यवहार करें। यदि ऐसा करें तो आपका जीवन सफल है।
इससे पूर्व मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन फोटो स्टेट वाले, समाजसेवी जितेन्द्र जैन टोनी, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन आदि ने महाराज श्री Nayan Sagar का स्वागत किया  तथा उन्हे श्रीफल भेंट किए। नगरपालिका की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, सभासद सीमा जैन, पूर्व सभासद विकल्प जैन आदि  ने आचार्य श्री का आर्शीवाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम मे भारी संख्या मे श्रृद्धालु मौजूद रहे। इससे पूर्व सवेरे करीब 6 बजे शिवचौक पर पहुंचे महाराजश्री का श्रृद्धालुओ ने जयकारे लगाकर स्वागत किया तथा उन्हे बैण्ड बाजो के साथ मुनीम कालोनी स्थित जैन मंदिर लेकर आए। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + three =