भारत विकास परिषद उन्नति शाखा ने छात्राओ को ड्रेस व किताबें भेंट की
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में महाराजा सुहेल देव जयंती के अवसर पर भारत विकास परिषद उन्नति शाखा के द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओ को ड्रेस वितरण करने के साथ साथ किताबे भी भेंट की गई।
इस दौरान संस्था से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वही इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी मोहित मेंहदीयान ने बताया कि आज यहां दर्जनों से ज्यादा बच्चो को निशुल्क किताबे व ड्रेस वितरण की गई हैं।
इन किताबो के वितरण करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि ये छात्र इन किताबो के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटा सकेंगे। भारत विकास परिषद उन्नति शाखा हमेशा से ही इस तरह के कार्य करता आ रहा है और हमेशा आगे भी इसी तरह से जरूरतमन्दों की मदद करता रहेगा।
आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस गजेंद्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कराकर किया गया।
जिसमें राजकीय जिला पुस्तकालय की इंचार्ज सरोज गुप्ता व राजकीय जिला संग्रहालय के इंचार्ज पीयूष कुमार, बसंत गोयल, प्रवीण सैनी के साथ साथ भारत विकास परिषद उन्नति शाखा मुजफ्फरनगर के पदाधिकारी अनंत शर्मा, स्तुति गौतम, अभिषेक शर्मा, शांतनु कुमार, यूट्यूब अभिनेत्री माणि गौतम, सांची गोयल, यूट्यूब अभिनेत्री जन्नत ज्योति सिंह राजपूत, स्फूर्ति कौशिक, अंतिमा और बालीवुड अभिनेत्री महिमा प्रजापति आदि सम्मिलित रही।

