Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ट्रक व पिकअप गाडी के बीच भिडन्त, पिकअप चालक की मौत

रामराज। ट्रक व पिकप गाडी के बीच हुई भिडन्त मे सडक हादसे के तहत पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात हुए सडक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया तथा मृतक के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

सूत्रो के अनुसार देर रात रामराज थाना क्षेत्र के बैराज पुल के समीप घने कोहरे के कारण ट्रक व पिकअप गाडी के बीच भिडन्त हो गई। इस हादसे मे पिकअप गाडी चालक की गंभीर चोटो के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना रामराज पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस हादसे की जानकारी दी। उक्त व्यक्ति की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया।

परिजन तथा कुछ अन्य लोग तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + eleven =