Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के भी आज कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उन्हें मेरठ स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।

इसके बाद पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले कईं भाजपा नेताओं के भी कोरोना टेस्ट कराए जा सकते हैं।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि विजय शुक्ला ने कोरोना का आभास होने पर शुक्रवार को अपना टेस्ट कराया था, जिसमें आज उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को उपचार के लिए मेरठ स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीते दिनों में उनके संपर्क में आए भाजपा नेताओं का कोरोना टेस्ट भी कराए जाने की संभावना है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 7 =