Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बझेडी पुल के पास दो शातिर वाहन चोर दबौचे, एक साथी मोके से फरार

मुज़फ्फरनगर। वाहन चैकिंग कर रही पुलिस के हत्थे ऐसे दो शातिर बदमाश चढ़े जो पलक झपकते ही दो पहियां वाहन को चुरा लेते थे और आस पास के जनपदों में ओने – पोने दामो में बेच दिया करते थे

जबकि पकड़े गए बदमाशों का एक साथी मोके से फरार हो गया जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने सात मोटरसाइकिलें , अवैध असलाह, कारतूस एंव नशे की भारी संख्या में गोलियां भी बरामद करने का दावा किया है पकड़े गए आरोपियों को आज पुलिस ने पूछ ताछ कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के दिशा निर्देशनो के अनुपालन में थाना सिविल लाईन प्रभारी डी के त्यागी अधिनिस्थ पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र के बझेडी पुल के पास वाहन checking करा रहे थे।

तभी बाईक पर तीन युवक पुलिस को आते दिखाई दिए जिन्हें रुकने के लिए पुलिस ने टोका तो तीनो मोके से भागने लगे जिस पर पुलिस ने शक होने पर उनका पीछा किया और भाग रहे दो युवकों को दबोच लिया गया जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मोके से फरार हो गया ।

पकड़े गए युवकों के पास से अवैध असलाह ३१५ बोर तमंचा , ४ जिन्दा कारतूस , चाकू, व् नशे की ७२० गोलियां , मोबाईल फोन व् मोके से पकड़ी गई चोरी की बाईक बरामद की गई ।

पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से थाने लाकर जब कड़ाई से पूछ ताछ की गई तो उनके कब्जे से चोरी की छः और बाइकें भी बरामद की गई हैं जिनकी टोटल संख्या अब सात हो गई हैं।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछ ताछ में अपने नाम जाहिद उर्फ भूरा पुत्र इकबाल नि० मल्हूपुरा थाना सिविल लाईन मु०नगर हाल नि० नई आबादी कस्बा व थाना खतौली मु०नगर आरिफ पुत्र शरीफ नि० म०नं० ४०२ मल्हूपुरा थाना सिविल लाईन मु०नगर, जबकि इनके फरार साथी बदमाश का नाम आशिफ पुत्र इंतेजार रांघड निवासी खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ बताया जा रहा है ।

पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से बरामदगी । चोरी की ०७ मोटरसाइकिलें जिनमे अपाचे रंग सफेद , पैशन प्रो रंग लाल, हीरो होण्डा पेशन रंग सिल्वर बिना नम्बर, हीरो होण्डा रंग काला , यामाहा लाल रंग, हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो रंग काली, हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो रंग काली, ०१ तमंचा मय ०४ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ चाकू ,७२० नशे की गोलियां ०१ रेडमी मोबाइल फोन।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में । डी के त्यागी थाना प्रभारी सिविल लाईन एंव उपनिरीक्षक सुनील नागर, उपनिरीक्षक अनीत कुमार, हैड कांस्टेबिल अरविन्द कुमार, कांस्टेबिल धीरज ,कांस्टेबिल सुधीर कुमार ,जयवीर आदि पुलिस ने आज पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज उनके फरार साथी की तलाश शुरू कर दी है।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + two =