फिल्मी चक्कर

भोजपुरी अभिनेत्री Akshara Singh का नया लोकगीत “कनबलिया से धक्का” रिलीज

Bhojpuri  अभिनेत्री Akshara Singh का नया लोकगीत “कनबलिया से धक्का” रिलीज हो गया है. इस लोकगीत में अक्षरा सिंह का प्रजेंस और उनकी गायकी एक बार फिर से भोजपुरी के श्रोताओं को मदहोश कर देने वाली है. बता दें कि यह एक रोमांटिक भोजपुरी लोकगीत है. इसे अक्षरा ने अपनी आवाज से और भी मजेदार बना दिया है. अभिनेत्री ने एक बार फिर से अपने इस गाने के जरिए साबित कर दिया है कि वह हर विधा में अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन करने में सक्षम है.

Akshara Singh  का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. यह रिलीज के साथ ही वायरल होना भी शुरू हो गया है. इस गाने की म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह की गुलाबी साड़ी में मदहोश करने वाली अदा कहर ढा रही है. इसे देखकर उनके फैंस भी अक्षरा की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

वहीं, लोकगीत “कनबलिया से धक्का” को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह बेहद एंटरटेनिंग है और इसे हर किसी को सुनना चाहिए. इस गाने में रूमानियत और रूहानियत दोनों आकर्षण का केंद्र है. मुझे लगता है कि मेरा यह गीत हर किसी को पसंद आएगा और सबों से मुझे आशीर्वाद भी मिलेगा.

Akshara Singh  ने कहा है कि लोकगीत प्रेम की शानदार अभिव्यक्ति है. इस गीत को खासकर महिलाओं के बीच भी अधिक तवज्जो मिलने वाली है. इस गाने में शालीनता और सहजता है, जो हमारी भोजपुरी की खूबसूरती है. इसलिए मैं सब लोगों से आग्रह करूंगी कि आप हमारे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें. ताकि, मुझे आपके लिए और अच्छे मनोरंजन को लेकर आने की प्रेरणा मिलती रहे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 1 =