Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: ‘रशियन लड़की कहां मिलेगी’, बोर्ड लेकर घूम रहा था श्रीराम कॉलेज का स्टूडेंट

Muzaffarnagar में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में नगर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में एक युवक हाथों में एक बोर्ड लेकर घूमता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें लिखा था, ‘मुजफ्फरनगर में रशियन लड़की कहां मिलेगी’? बहराल, इस रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसके बाद इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस भी हरकत में आई और आनन-फ़ानन में मुकदमा दर्ज कर लिया और बाद में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

 मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीराम कॉलेज का है, जहां एक युवक ने रील बनाने के चक्कर में सारी मर्यादाओं को ताक पर रख डाला. बताया जा रहा है कि जतिन नाम के इस युवक ने हाथों में एक बोर्ड लेकर कॉलेज में घूमते हुए अपनी रील बनाई थी. इस बोर्ड पर लिखा था,’Muzaffarnagarमें रशियन लड़की कहां मिलेगी’?

रील में आप देख सकते हैं कि Muzaffarnagar कॉलेज की लड़कियां किस तरह इस दौरान शर्म से खुद को छुपाती हुई नजर आ रही है. रील को बनाने के बाद आरोपी युवक जतिन ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद आलाधिकारियों द्वारा इस मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत इस मामले में कार्यवाही के लिए संबंधित थाने को आदेशित किया था. अब मंडी पुलिस ने इस मामले में तुरंत आरोपी युवक के विरोध धारा 294 में मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

सीओ मंडी Muzaffarnagar हिमांशु गौरव ने बताया कि इस वीडियो का संज्ञान लेकर के तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान कर  माननीय न्यायालय को दिया गया है एवं अन्य विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है. इसमें अभियोग पंजीकृत है एवं विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 3 =