उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी कार्रवाई: खनन अधिकारी डॉ. रंजना सिंह सस्पेंड

माफियाओं से संपर्क रखने के आरोप में चर्चित एक महिला जिला खनन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। खनन निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने अधिकारी पर लग रहे भ्रष्टाचार व कई अनियमितताओं के आरोपों के चलते निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

आपको बता दें कि इस मामले में शामली की जिला खनन अधिकारी डॉ रंजना सिंह को खनन निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने निलंबित किया है। जिले में लगातार मिल रही भ्रष्टाचार-अनियमितताओं की शिकायत के बाद लग रहे आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है।

जिला खनन अधिकारी डॉ रंजना सिंह पर खनन ठेकेदारों से नजदीकियां रखने के चलते यह कड़ा एक्शन लिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + five =