Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में टला बडा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से कटकर छह भैंसों की मौत

बामनहेडी रेलवे स्टेशन के पास आज दोपहर एक मालगाडी की चपेट में आने से रेलवे ओवरब्रिज के नीचे चर रही छह भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान ट्रेन भी दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मदीना कालोनी निवासी शमशाद की छह भैंसों को उसकी पुत्री बामनहेडी रेलवे स्टेशन से आगे रामपुर रेलवे ओवरब्रिज के आसपास चरा रही थी।

चरते हुए भैंस रामपुर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे की ओर रेल लाइन के किनारे उगी घास को खाने लगी। इसी बीच दोपहर बाद तेजगति से मुजफ्फरनगर की ओर से सहारनपुर की ओर जाने वाली मालगाड़ी वहां पहुंची। बताया जा रहा है कि ट्रेन के आगे लगे इंजन पर सवार चालक ने सीटी बजाकर भैंसों को लाइन से हटाने का प्रयास किया

लेकिन जब तक भैंस हटती ट्रेन का इंजन एक के बाद एक भैंसों से टकराकर उन्हें काटता हुआ रोहाना की ओर ट्रेन लेकर आगे बढ़ गया। इस घटना के बाद रेलवे लाइन के आसपास खून ही खून फैल गया।

भैंसों के मांस के लोथड़े बिखर गए। रेलवे के बामनहेडी स्टेशन के अधिकारी भी वहां पहुंच गए।माना जा रहा है कि जिस गति से मालगाड़ी आ रही थी यदि चालक एमरजैंसी ब्रेक दबाता तो गाड़ी के पटरी से उतरकर पलटने का खतरा भी था।

इस घटना के बाद भारी भीड रामपुर तिराहा रेलवे ओवरब्रिज पर लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से भैंस मालिक को सांत्वना देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

एक साथ छह भैंस कटने से भैंस मालिक शमशाद को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। उसने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। वह भैंसों को पाल रहा था।

भैंस के दूध देने पर उन्हें बेचकर उसे अपनी दो बेटियों की शादी करनी थी लेकिन सभी भैंस कट गई। शमशाद व उसके परिवार का रो रोकर बुरा हाल था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 12 =