प्रमोद त्यागी (नावले वाले) को राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया
मुज़फ्फरनगर।राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के चेयरमैन सुरेश कदम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूनु हजारिका ने प्रमोद त्यागी (पत्रकार) नावले वाले को राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के चेयरमैन सुरेश कदम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रूनु हजारिका द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रमोद त्यागी (पत्रकार) नावले वाले को राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।प्रमोद त्यागी की नियुक्ति दिसम्बर 2021 तक प्रभावी रहेगी। pic.twitter.com/Xk5BdAp66L
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 26, 2020
पत्रकार प्रमोद त्यागी ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। जल्दी ही प्रदेश, जिला व तहसील स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी।
प्रदेश कमेटी में वरिष्ठ पत्रकारों को स्थान दिया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार डॉo संजय कुमार अग्रवाल, श्यामाचरण पंवार, विक्की चावला, श्यामवीर शर्मा आदि ने हाई कमान के इस फैसले पर खुशी का इज़हार किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की लड़ाई को अब आसानी से लड़ा जा सकेगा।