Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: व्यापारियों की आवाज होगी बुलंद, संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति का गठन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यापारियों की आवाज को और अधिक बुलंद करने हेतु संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति का विधिवत गठन किया गया,संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन(रजि),पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन,नवीन मंडी व्यापार संघ,झांसी की रानी व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे,इस संबंध में एक बैठक का आयोजन नवीन मंडी स्थल संजय मिश्रा के प्रतिष्ठान पर कृष्ण गोपाल मित्तल की अध्यक्षता एव राकेश त्यागी के संचालन में किया गया

बैठक में सर्वसम्मति से संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति में वरिष्ट व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल को संरक्षक,संजय मिश्रा अध्यक्ष,राकेश त्यागी संयोजक,जयवीर सिंह संयोजक,मोहम्मद सलीम संयोजक,विक्की चावला संयोजक चुने गए,सभी संगठनों के पांच-पांच पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य होंगे

नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सयोजको का सभी व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा जयवीर सिंह को पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश युवा महामंत्री चुने जाने पर स्वागत किया गया

बैठक में कृष्ण गोपाल मित्तल,राकेश त्यागी, संजय मिश्रा,जयवीर सिंह,सतपाल सिंह मान,विवेक गर्ग,पवन वर्मा, सरदार बलविंदर सिंह,सुनील ग्रोवर,रवि शर्मा,संजय गोयल,तरुण मित्तल आदि उपस्थित रहे।

 

पौधारोपण कर दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया सीएमएस डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय के स्टाफ में निकाली जागरूकता रैली। पॉलीथिन का प्रयोग न करने, जल बचाने, अपने आस पास सफाई रखने की स्टाफ ने की अपील।

जिला चिकित्सालय के स्टाफ ने रैली को अस्पताल के मुख्य मार्गो से निकाल कर मरीज के तीमारदारों और आम जनता से की स्वच्छता अपनाने की अपील। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार व ह््रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.के. जैन ने पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से किया पौधारोपण।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 14 =