बिग बॉस ओटीटी में हुई मलाइका अरोड़ा की एंट्री
बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) की धमाकेदार शुरुआत रविवार रात से हो गई है. एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट इस बार शो का हिस्सा बने हैं. शो की प्रीमियर नाइट पर सभी के चेहरों से पर्दा उठ गया. किसी ने इस दौरान धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी तो किसी ने अपनी सिंगिंस से लगा दी आग. लेकिन पारा उस वक्त बढ़ गया जब सलमान खान (Salman Khan) की एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) स्टेज पर आईं और लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं.
मलाइका अरोड़ा ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से हॉटनेस का तड़का लगाया. सिल्वर मैटेलिक स्टाइलिश साड़ी में मलाइका अरोड़ा गजब ढहा रही थी और उस पर उनकी परफॉर्मेंस के बारे में तो क्या ही कहना. वहीं मजा तब आया जब इस स्टाइलिश दीवा ने सभी मेल कंटेस्टेंट को जज किया कि वो रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लायक हैं या नहीं और हर एक लड़के ने उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश की. लेकिन हसीना का दिल जीता तुम बिन फेम राकेश बापट ने जिन्होंने मलाइका को तुम बिन फिल्म का रोमांटिक डायलॉग बोलकर खुश कर दिया.
बिग बॉस ओटीटी की बात करें तो रविवार से शुरू हुआ ये शो अगले 6 हफ्तों तक ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर दर्शकों का मनोरंजन करेगा. ओटीटी पर शो को सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर होस्ट करेंगे. 6 हफ्तों के बाद शो कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा
जहां इसे सलमान खान आगे बढ़ाएंगे. बात करें ओटीटी बिग बॉस के कंटेस्टेंट की तो इस बार नेहा भसीन, राकेश बापट, शमिता शेट्टी, मूस जटाना, मिलिंद गाबा, उर्फी जावेद, जीशान खान, अक्षरा सिंह शो का हिस्सा बनी हैं.
