फिल्मी चक्कर

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी को कह दिया आंटी

Bigg Boss 15 शुरू होते ही जय भानुशाली  और प्रतीक सहजपाल  में जमकर लड़ाई-झगड़ा होते दिखा और जय ने प्रतीक की हाइट पर कमेंट करते हुए उन्हें डेढ़ फुटिया तक कह डाला. बदले में प्रतीक ने भी जय की उम्र का मज़ाक बनाया. वैसे इन दोनों के बीच मामला ठंडा नहीं हुआ था कि उसी बीच शो में एक बार फिर विवाद देखने को मिला.

दरअसल, ‘कितनी मोहब्बत है’ एक्टर करण कुंद्रा ने शमिता शेट्टी की उम्र का मज़ाक उड़ाते हुए उन्हें आंटी कह डाला. करण का आंटी कहना शमिता के फैन्स को रास नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया पर इस एज शेमिंग के खिलाफ लोग कमेंट कर इसे गलत ठहरा रहे हैं.

शमिता की एज शेमिंग उनकी जिगरी दोस्त नेहा भसीन को भी रास नहीं आ रही है और उन्होंने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इस बात पर आपत्ति जताई है. नेहा ने लिखा, करण कुंद्रा बड़े हो जाओ और बिग बॉस में शमिता को टारगेट करना बंद करो. तेज़ी से आगे बढ़ती महिला को आंटी कहना शेमिंग का निचला स्तर है जब आप खुद 37 साल के हो.

नेहा ने इसके बाद जय भानुशाली की भी क्लास लगायी और कहा, प्रतीक सहजपाल को छोटे कहना और उसकी मां के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना जय भानुशाली निचले स्तर का व्यवहार है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =