Bill Gates पर लग चुका है कर्मचारी के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप-यौन संबंध से जुड़े सवाल
Bill Gates के निजी कार्यालय में महिला उम्मीदवारों से यौन संबंध से जुड़े ( sexually explicit)सवाल पूछे गये हैं. द वाॅल स्ट्रीट जर्नल ने यह सनसनीखेज खुलासा किया है. वाॅल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार गेट्स वेंचर्स में इंटरव्यू के दौरान महिला उम्मीदवारों से यौन संबंध से जुड़े सवाल पूछे जाने के प्रमाण मिले हैं.
जर्नल के अनुसार कुछ महिला उम्मीदवारों ने दावा किया कि उनसे इंटरव्यू के दौरान काफी आपत्तिजनक और अनुचित प्रश्न पूछे गये,जिसमें उनके पिछले यौन संबंधों और उनके अनुभवों के बारे में सवाल पूछा गया. इतना ही नहीं उनसे फोन पर अंतरंग तस्वीरें रखने, पोर्नोग्राफी और यौन संचारित रोगों के बारे में भी पूछा गया. इतना ही नहीं कुछ महिला उम्मीदवारों का आरोप है कि उनसे विवाहेत्तर संबंध रखने और विदेशी डांस में शामिल होने से सवाल भी पूछे गये.
ज्ञात हो कि उम्मीदवारों का इंटरव्यू एक थर्ड पार्टी कंपनी कॉन्सेंट्रिक एडवाइजर्स ने किया था. इस कंपनी के बारे में कहा जाता है कि वो अपने काम में माहिर है. कॉन्सेंट्रिक एडवाइजर्स कंपनी ने महिलाओं के आरोपों को गलत बताया है और कहा कि उनकी स्क्रीनिंग प्रक्रिया का उद्देश्य उम्मीदवार की सत्यता और ब्लैकमेल के प्रति संवेदनशीलता का आकलन करना है. कंपनी ने दावा किया कि साक्षात्कार के डेटा को सार्वजनिक नहीं किया जाता है.
वहीं इस संबंध में Bill Gates वेंचर्स की ओर से अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है. उनका कहना है कि उनकी नियुक्ति प्रक्रिया किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करती है और वे हर उम्मीदवार का सम्मान करते हैं. लेकिन वाॅल स्ट्रीट जर्नल की इस रिपोर्ट के बाद बिल गेट्स के साथ एक और विवाद जुड़ गया है.
ज्ञात हो कि 2019 में Bill Gatesपर यह आरोप लगा था कि उनका एक कर्मचारी के साथ यौन संबंध है, जिसके बाद उन्हें माइक्रोसाॅफ्ट के बोर्ड से इस्तीफा देना पड़ा था. हालांकि इस विवाद का अंत सुखद था, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि बिल गेट्स के साथ एक विवाद जुड़ा था.

