पदयात्रा का शुभारंभ
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक चलने वाली पदयात्रा का शुभारंभ आज टाउन हॉल मैदान से लोकसभा प्रभारी विजेंद्र अग्रवाल एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर किया ।
पदयात्रा के दौरान आज टाउन हॉल मैदान से झांसी की रानी ,आर्यपुरी से बारादरी नई मंडी आदि नगर के सभी क्षेत्रो में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनी । संगठन द्वारा चलाई जा रही पदयात्रा का उद्देश्य जन मानस तक भाजपा द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की पहचान है । जिससे लोग योजनाओ का अधिक से अधिक लाभ उठा सके । कपिल देव ने बताया कि पदयात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में चल रही है । जिसमे पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हर दिन विधानसभा के अलग अलग गांव, कालोनियों में पहुँच कर लोगो से संपर्क कर उनको भाजपा की नीतियों एवं योजनाओँ का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा ।आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को मद्देनजर रखते हुए पार्टी का यह सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है । इस अवसर पर शिवराज त्यागी, प्रवीण शर्मा, प्रमोद मित्तल, विपुल भटनागर, नवनीत कुच्छल, रमेश खुराना, प्रवीण खेड़ा, रामकुमार सहरावत, कुशवेंद्र तोमर, तेजपाल सिंह, मनोज पंवार, राजकुमार सिद्धार्थ, सुनील शर्मा, रोहताश पाल, सुनील दर्शन, राजीव शर्मा, नरेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
