Muzaffarnagar: बाइक व तमंचे सहित दबोचा
Muzaffarnagar। तितावी पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी की बाइक व हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात आलोक शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते अपराधों पर रोकथाम लगाने के उद्देश्य से तितावी पुलिस ने सीओ फुगाना कालू सिंह के निर्देशन में क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बाइक सवार दो आरोपियों को चैकिंग के दौरान बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, मय दो जिंदा कारतूस 32 बोर, तीन मस्कर 315 बोर, दो तमंचे 315 बोर, एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाईकिल बरामद की। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में पकडे गये आरेपियों ने अपना नाम जगपाल पुत्र वीर चंद निवासी परासौली बुढाना व निसार निवासी जौला बुढाना बताया। पुलिस ने आरेपियों के खिलाफ तितावी थाने में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किये है। एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि उक्त अभियुक्तो ंको गिरफ्तार करने वाली टीम में तितावी थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव, सब इंस्पैक्टर सुभाष कुमार, कां. सोविंद्र, महेंद्र सिंह, अनुज त्यागी आदि शामिल रहे।

