Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू कार्यकर्ताओ ने विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन किया

मुजफ्फरनगर। भूमि अधिग्रहण के मामले मे भाकियू कार्यकर्ताओ ने विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन किया।

मौके पर पहुंचे अधिकारियो के आश्वासन के बाद मामला शान्त हो पाया। भूमि अधिग्रहण से जुडे हुए मुददे को लेकर आज भाकियू के आहवान पर सैंकडो की संख्या मे किसान व भाकियू कार्यकर्ता को जिला मुख्यालय पर जाते वक्त पुलिस द्वारा रामपुर तिराहे पर ही रोक दिया गया।

बताया जाता है कि किसानो ने रामपुर तिराहे पर ही टेंट इत्यादि लगाकर धरना शुरू कर दिया। तपती धूप के अंदर हजारों की संख्या मे एकतित्र किसान भूमि अधिग्रहण के मुददे पर कलैक्टै्रट की और कूच कर रहे थे।

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार एवं सिपी सिटी ने भूमि अधिग्रहण मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानो के बीच पहुंचे। जहां किसानो ने अधिकारियो को ज्ञापन सौपा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =