Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दो सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर की आत्महत्या, गहरी दोस्ती की चर्चाएं

मुज़फ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव लडवा में आज शाम दो सहेलियां द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने से कोहराम मच गया। घटना को लेकर गांव में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस ने दोनों सहेलियों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक तितावी थाना क्षेत्र के गांव लडवा में आज शाम गांव की ही निवासी हिमांशी तथा उसकी सहेली मेरठ के मवाना क्षेत्र के झिंझानपुर निवासी जूली ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनो सहेलियां बाहर घूमकर घर लौटी थी। घर आने के बाद दोनो ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

बताया जा रहा है कि मृतका हिमांशी की अमरोहा जिले के दौराला गांव में चार साल पहले शादी हुई थी। दोनों सहेलियों के बीच गहरी दोस्ती की चर्चाएं हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों सहेलियों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी है। घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई।

बताया गया है कि लड़वा निवासी हिमांशी पुत्री रविन्द्र दस वर्ष पूर्व मेरठ के फलावदा में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान उसकी मित्रता मेरठ के झिंझाड़पुर निवासी जुली पुत्री ऋषिपाल से हो गयी बताया गया है कि तभी से दोनों रिलेशन में रह रही थी। गत तीन वर्ष पूर्व परिजनों ने हिमांशी की शादी अमरोहा के दौराला निवासी गौरव के साथ कर दी। जहा हिमांशी को डेढ़ वर्ष का एक पुत्र भी है। हिमांशी करीब बीस दिन पूर्व अपने मायके आयी हुई थी।

परिजनों के अनुसार हिमांशी ने गत तीन जुलाई को जुली को फोन कर मायके बुला लिया। जहा से दोनों परिजनों को बिना बताए कही चली गयी। जिसके बाद बुधवार दोपहर करीब ग्यारह बजे दोनों हिमांशी के मायके आयी और परिजनों को बताया कि वह भोपा क्षेत्र स्थित जुली के मामा के यहां गयी हुई थी।

आरोप है कि शाम करीब 5 बजे दोनों सहेलियों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घंटो बाद मकान परिसर में दोनों बदहवाश हालात में मिली।जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। लेकिन उन्होंने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =