पूर्व जिलाअधिकारी के जीवन पर पुस्तक का प्रकाशन
समय की धारणा के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार दिनेश अस्थाना ने बताया कि समय की धारणा प्रकाशन समूह द्वारा मुजफ्फरनगर के पूर्व जिला अधिकारी श्री राजीव कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित एक पुस्तक का प्रकाशन किया गया हैं। आज एक समारोह में श्री मोहन जी महाराज एवं श्री अरविन्द राज शर्मा की गरिमामयी उपस्थ्ति में पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक में मुजफ्फरनगर के पूर्व जिला अधिकारी श्री राजीव कुमार शर्मा के जीवन के संस्मरण, शासकीय एवं सामाजिक दायित्वों के बीच तालमेल और ईमानदार व्यक्तित्व को उजागर करती हुई अनेक बातो का उल्लेख किया गया हैं।
