फिल्मी चक्कर

आयुष्मान की ‘शुभ मंगल ज्याद सावधान’ को मिली जबरदस्त ओपनिंग

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है. फिल्म ने पहले दिन 9.55 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है. आयुष्मान की फिल्म इस कमाई के साथ साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. फिल्म में आयुष्मान खुराना पहली बार एक गे के किरदार में नज़र आ रहे हैं. इसमें उनके साथ उनके पार्टनर को रोल जीतेंद्र कुमार ने निभाया है.

आयुष्मान खुराना की फिल्मों को अब तक मिली सबसे बड़ी ओपनिंग की बात करें तो इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है. आयुष्मान खुराना की फिल्मों को मिली अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ये फिल्म तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.

आयुष्मान खुराना की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म ‘बाला’ है जिसने 10.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इसके अलावा दूसरे स्थान पर ड्रीम गर्ल है जिसने 10.05 करोड़ की कमाई की थी. अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर 9.55 करोड़ की कमाई के साथ ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ पहुंची है.

इसके अलावा इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासलि करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले स्थान पर अजय देवगन की ‘तानाजी’ है, फिल्म ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपए की कमाई हासिल की थी. दूसरे स्थान पर सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की ‘लव आजकल’ है जिसने 12.40 करोड़ की कमाई की थी. तीसरे स्थान की बात करें तो 10.26 करोड़ रुपए की कमाई के साथ वरुण धवन की ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20873 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =