उत्तर प्रदेश

Budaun News – (बदायूं) बाजार से कपड़े दिलाने के बहाने पति पत्नी को ले गया रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी

Budaun News 5 साल के बेटे के सामने एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद पति कार लेकर थाने पहुंचा और पूरी घटना के बारे में थाना पुलिस को बताया. घटना के बाद पुलिस भी भैंचक्का रह गई. पति ने अपनी पत्नी को दो गोली मारी. इस घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बदायूं मुजरिया थाना क्षेत्र के मुड़सान नगला दीनापुर मार्ग पर कल शाम पति ने अपनी पत्नी की हत्या 5 साल बेटे के सामने कर दी. संभल जनपद के धनारी के रहने वाले फुरकाना का बिल्सी थाना क्षेत्र के असौली गांव की रहने वाली रिजवाना के साथ 10 साल पहले शादी  हुई थी. शादी के बाद उनके 4 बच्चे हैं. 2 साल पहले पति-पत्नी में अनबन होने के चलते पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी.

कल गुरुवार को चचेरी बहन की शादी थी. उसी शादी में अचानक पति आ गया और बच्चों के साथ खेलता रहा और फिर पत्नी से कहा कि चलो तुम्हारे और बच्चों के लिए कपड़े दिला दूं. रास्ते में ले जाकर कार रोककर उसने 5 साल के बेटे के सामने अपनी पत्नी को दो गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद पति ने अपनी पत्नी का शव झाड़ियों में फेंक दिया. घटना के बाद पति कार लेकर थाने पहुंच गया और पूरी घटना को पुलिस को बताया.

इस घटना के बाद पुलिस भी सन्न रह गई. पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =