वैश्विक

बुर्किना फासो: जिहादियों के हमले में 18 आम नागरिकों की मौत

उत्तरी बुर्किना फासो में जिहादियों के हमले में 18 आम नागरिकों की मौत की खबर सामने आई है। सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सेनो प्रांत के लाम्दामोल गांव में मोटरसाइकिलों पर आए सशस्त्र हमलावरों ने स्थानीय निवासियों की हत्या कर दी। बुर्किना फासो के उत्तरी इलाके में एक सप्ताह पहले भी इसी प्रकार के हमले हुए थे। इससे पहले सोम प्रांत में 25 जनवरी को हुए हमले में 39 आम नागरिक मारे गए थे। डोरी शहर में एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मारे गए लोगों में प्रमुख नर्स भी शामिल है जो लाम्दामोल गांव की रहने वाली थी।

अधिकारी ने बताया कि गांव और आस-पास के इलाके के लोग घबराए हुए हैं और इलाका छोड़कर जा रहे हैं। कर्नल साल्फो काबोरे ने रविवार को कहा कि सुरक्षाबल नर्स के शव को घटनास्थल से लेकर आए ताकि उसे उसके परिवार को सौंपा जा सके।

उन्होंने बताया कि इलाके की सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं ताकि अन्य पीड़ितों का भी अंतिम संस्कार किया जा सके। एक अन्य सुरक्षाकर्मी ने बताया कि जिहादियों ने स्थानीय लोगों से कुछ दिन पहले इलाका खाली करने को कहा था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − twelve =