वोट डालने राजधानी आ रहे लोगों को मुफ्त टिकट -स्पाइसजेट
विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि वह आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डालने जा रहे कुछ लोगों को सैकड़ों फ्री टिकट देगी। कंपनी का कहना है कि इन यात्रियों को बेस किराया नहीं देना होगा, उन्हें सिर्फ कर और अन्य उपकर देने होंगे।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि लोगों को इन टिकटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उनका चुनाव कंपनी का आंतरिक पैनल करेगा। चुने गए यात्रियों को सभी कर, उपकर, लेवी और अन्य शुल्क देने होंगे।
No obstacle is big enough to stop us from being a part of our great democracy.
Introducing #SpiceDemocracy. If you are a registered voter in Delhi, fly back home with SpiceJet and cast your vote. Your tickets will be on us.
Visit https://t.co/Mkt4rST4s3 pic.twitter.com/NNcCO8crKg— SpiceJet (@flyspicejet) January 30, 2020
‘स्पाइस डेमोक्रेसी’ के तहत कंपनी ने कहा कि अगर कोई आठ फरवरी को ही दिल्ली जा रहा है और उसी दिन लौट रहा है तो वह दोनों टिकटों पर लगी बेस किराए की राशि वापस कर देगी। वहीं, अगर कोई सात फरवरी को जाकर आठ फरवरी को लौट रहा है, या आठ फरवरी को जा कर नौ फरवरी को लौट रहा है तो उसके एक ओर की टिकट का बेस किराया माफ कर दिया गया। इसके लिए लोग पांच फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। चुने गए यात्रियों को छह फरवरी को सूचना दे दी जाएगी।
